Pages

Tuesday, December 24, 2013

पोहा कक्लेट


आवश्यक सामग्री-
उबले आलू- 4, लाल मिर्च- 1 छोटी चम्मच, नमक- स्वादानुसार, हरी मिर्च- 2-3 बारीक़ कटी हुई, निम्बू- 1, तेल- तलने के लिए, धनियाँ- बारीक़ कटा हुआ, भीगे हुए पोहा- 1 ½ कप, ब्रेड- 2

विधि-
सबसे पहले उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लीजिये. इसके बाद 2 ब्रेड लेकर उसके छोटे-2 टुकड़े करके इसमें डाल देंगे. अब इसमें निम्बू के बीज अच्छी तरह निकाल कर इसमें डाल देंगे, फिर कटी हरी मिर्च डालकर, भीगे हुए पोहे डालकर इसके बाद नमक, लाल मिर्च और बारीक़ कटे धनियें को डालकर इस मिश्रण को हाथ से अच्छी तरह जिस तरह आटा गूंथते है वेसे मिला लेंगे.
अब दोनों हाथों में एक निम्बू आकार की गोली लेकर उसको बेलनाकार आकार देकर या आप चाहे तो गोल आकार भी दे सकते हैं. इसी तरह सारे मिश्रण के कक्लेट तैयार कर लीजिये.
अब इसे फ़्राय करेंगे. भारी तले की कढ़ाही लेकर उसमें तेल डालकर, तेल गरम होने पर एक-2 करके डाल देंगे और हल्का ब्राउन होने तक तल लेंगे. फिर इसे प्लेट में निकाल लेंगे.

पोहा कक्लेट तैयार है. गरमा-गरम पोहा कक्लेट को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइए..

ब्रेड रोल


आवश्यक सामग्री-
       उबले हुए आलू- 6-7, ब्रेड-12, लाल मिर्च- 1 छोटी चम्मच, धनियाँ पाउडर- 1 छोटी चम्मच, गरम मसाला- 1 छोटी चम्मच, अमचूर पाउडर- 1 छोटी चम्मच, हरी मिर्च- 2 बारीक़ कटी हुई, अदरक- 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, नमक- स्वादानुसार, हरा धनियाँ- बारिक कतरा हुआ, तेल- तलने के लिए

विधि-
       उबले आलू को छीलिए और बारीक़ तोड़ लीजिये. अब कढ़ाही में एक बड़ी चम्मच तेल डालिए, तेल गरम हो जाये तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल कर भून लीजिये. आलू डाल दीजिये और अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, रोल बनाने के लिए मसाला आलू तैयार हो गये है, गैस बंद कर दीजिये. आलू का मसाला ठंडा होने पर बेलनाकार आकार देकर रोल बना लीजिये और प्लेट में रख लीजिये.
       अब ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये. एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर निकल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबाकर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये, अब इसके ऊपर एक बेलनाकार आलू जो आपने पहले से तैयार किये हैं रखिये और ब्रेड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बंद कर दीजिये. इसी तरह सारे आलू रोल एक-2 ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में लगाकर रख लीजिये.
       अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तैयार 2-3 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये और कलछी से पलट-2 कर ब्राउन होने तक तलिए. तले हुए ब्रेड रोल को एक प्लेट में निकालिए.
       ब्रेड रोल तैयार है.... गरमा-गरम ब्रेड रोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइए..

Friday, December 20, 2013

आलू का हलवा


आवश्यक सामग्री-
       आलू- 300 ग्राम, चीनी- 100 ग्राम, घी- 2 टेबल स्पून, दूध- 1 कप, किसमिस- 20-25, कटे काजू- 15-20, इलायची- 5-6 कुटी, कटे बादाम- 6-7

विधि-
       आलू को धोकर, उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छीलकर तोड़ लीजिये. कढाई में घी डालिए, गरम होने दीजिये. घी में आलू डालकर कलछी से चलाते हुए धीमी आग पर 7-8 मिनिट तक कलछी से चलाते हुए भूनिए. भुने हुए आलू में दूध और चीनी, किसमिस और काजू डाल दीजिये. इस समय आप हलवा को लगातार कलछी से चलाते रहें, 6-7 मिनिट में आलू का हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. आग बंद कर दीजिये. आलू के हलवे में इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
       आलू का हलवा तैयार है... आलू के हलवे को प्याले में निकालिए. कतरे हुये बादाम ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा-गरम आलू का हलवा परोसिये और खाइए...

Thursday, December 19, 2013

लौकी का हलवा


आवश्यक सामग्री-
      लौकी- 1 छोटी (300 ग्राम), चीनी- 100 ग्राम, दूध 1  गिलास (300 मिली.), खोया या मावा- 50 ग्राम, घी- 2 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर- 2 छोटी चम्मच, कटी हुई मेवा (काजू, बादाम, चिरोंजी)- 3-4 चम्मच

विधि-
      लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें. फिर कद्दूकस कर लें. अब एक गहरे और भारी तले वाले पैन में लौकी और चीनी को एकसाथ मिलाकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक की पानी सुख न जाए. लगातार चलाते हुए पकाये. ध्यान रखें की इतना भी न सूखे की वह पैन से चिपकाने या जलने लग जाए.
      अब खोये को मैश करके डालें और अच्छी तरह मिलाएं. फिर देसी घी डालकर 6-7 मिनिट तक भूनें. इसके बाद इसमें मावा, काजू और किशमिश डाल दीजिये और हलवे को चलाते रहें, 5-6 मिनिट में हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. गैस बंद कर दीजिये. इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिये.

      लौकी के हलवे को प्याले में निकालिए, लौकी का हलवा तैयार है. गरमा-गरम लौकी का हलवा परोसिये और खाइए....

Thursday, December 12, 2013

गाजर का हलवा


आवश्यक सामग्री-
बड़ी गाजर- 1 किलो, दूध- 1.5 लीटर, काजू- 15-20, किशमिश- 10-15, इलायची- 4-5, चीनी- 1/2 किलो, घी- 100 ग्राम

विधि-
      सबसे पहले गाजर को धोकर छीलकर कद्दूकस कर ले. फिर भारी तले के बर्तन में गाजर को डालकर उसमें दूध डाल दें और धीमी आंच पर करीब एक घंटा या दूध सुख जाने तक पकाए.
      अब चीनी मिलाये लगातार चलाये जब तक चीनी मिल न जाये. चीनी का पूरा पानी सूखने पर घी मिलाये और फिर काजू को बारीक़ काटकर डाले, किशमिश और इलायची को बारीक़ पीस कर डालें और फिर 5-10 भून लें. गैस बंद कर दें.
      गाजर का हलवा तैयार है... इसे आप गरम या ठंडा दोनों तरह से खा सकते है.....

पनीर की टिक्की


आवश्यक सामग्री-
      पनीर- 200 ग्राम मेश किया हुआ, आलू- 100 ग्राम छिला और उबला हुआ, सिंघाड़े का आटा- 1/4 कप, सेंधा नमक- स्वादानुसार, काली मिर्च- 1/4 टी स्पून पीसी हुई, हरी मिर्च- 2-3 बारीक़ कटी हुई, धनियाँ- बारीक़ कतरा हुआ

विधि-
      आलू को कसकर पनीर, सिंघाड़े का आटा, नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और धनियाँ मिलकर अच्छी तरह मेश कर लें और अपने हाथों में चिकनाई लगाकर टिक्कियाँ बना लें.
      अब एक नान स्टिक फ्राइंगपेन में थोड़ा घी डालें और माध्यम आंच पर टिक्कियाँ को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक भुन लें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा और घी डाल लें.
     पनीर की टिक्की तैयार है. हरे धनिये की चटनी, दही या फिर इमली की चातकी के साथ गरम-2 सर्व करें.

शाही वेज बिरयानी


आवश्यक सामग्री-
      चावल- 2 कप, आलू- 2 छिले और कटे हुए, उबले हरे मटर- 100 ग्राम, गाजर-1, प्याज- 1-2 बारीक़ कटे हुए, अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1/2 चम्मच, टमाटर- 1 बारीक़ कटा हुआ, हरी मिर्च- 4-5 कटी हुई, फूलगोभी- 2-4 कटी हुई, घी या तेल- 2 बड़े चम्मच, लोंग- 2, इलायची- 2, दालचीनी- 1 टुकड़ा, जायफल, गरम मसाला- 1/2 चम्मच, नमक- स्वादानुसार, धनियाँ- बारीक़ कतरा हुआ, पानी-  3 कप

विधि-
      1 पेन में घी गरम करें, उसमे जीरा चटकाएं, अब उसमें लोंग, इलायची, दालचीनी, जायफल डाल दें. अब हरी मिर्च डालें, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट भून लें. प्याज डालकर और फिर टमाटर डालकर भुन लें.
      अब प्याज हल्का गुलाबी होने पर अब सब्जियां डालकर 5-6 मिनिट तक भुन लें. अब सब्जी भूनने पर उसमें चावल डालकर धीरे-धीरे चलाते हुए भुन लें. जिससे चावल टूटे नहीं. हलके भूनने के बाद उसमें 3 कप पानी डाल दे और नमक स्वादानुसार अंदाज़ से डालें और हलकी आंच पर 15 से 20 मिनिट तक बनने दें. आंच से उतारने के 1-2 मिनिट पहले उसमें पनीर डाल दे और गैस बंद कर दें.

      चावल ढंका ही रहने दें और सर्व करने से पहले उसमें गरम मसाला और हरा धनियाँ डाल दें.