Pages

Monday, March 9, 2015

गोभी मंचूरियन

आवश्यक सामग्री –
फूल गोभी - 500 ग्राम, मैदा और कार्न फ्लोर – 4-5 चम्मच, हरा धनियां - 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ), अदरक पेस्ट- 1 छोटी चम्मच, हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई, टमाटो सास - 2 चम्मच, सोया सास - 1 चम्मच,, चिल्ली सास - 1 छोटी चम्मच, विनेगर - 1 छोटी चम्मच, चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच (आप चाहे तो), काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम, नमक – स्वादानुसार,  तेल - गोभी तलने के लिये और मंचूरियन सास बनाने के लिये

विधि-
फूल गोभी को थोडा बड़ा कट करके, 2 बार अच्छी तरह धो लीजिये और छलनी में रखकर पानी सुखने तक सुखा लीजिये. मैदा और कार्न फ्लोर मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा पकोड़े बनाने जैसा घोल बनाकर तैयार कर लेंगे. घोल में 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक और काली मिर्च डालकर मिला दीजिये. 
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर, फूल गोभी के टुकड़े मैदा, कार्न फ्लोर के घोल में डिप करके गरम तेल में डालिये, जितने गोभी के टुकड़े एक बार कढ़ाई में आ सके डाल दीजिये, गोभी के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये, तले गोभी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारे गोभी के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.
गोभी मंचूरियन  के लिये सास बनाइये:
1 चम्मच कार्न फ्लोर 1/2 कप पानी में घोल कर, गुठलियां खतम होने तक घोल कर तैयार कर लीजिये. पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर, धीमी फ्लेम पर थोड़ा सा भूनिये, टमाटो सास, चिल्ली सास, कार्न फ्लोर का घोल और सोया सास डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, , नमक और विनेगर डाल दीजिये, मंचूरियन सास तैयार है, तले हुये गोभी डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये और चमचे से मिक्स करते हुये तब तक पकाइये जब तक कि गोभी के टुकड़ों पर सास की कोटिंग अच्छी तरह न आ जाय.
      गोभी मंचूरियन तैयार है, गरमा गरम गोभी मंचूरियन परोसिये और खाइये.

पत्तागोभी मंचूरियन

मंचुरियन बाल के लिए-
आवश्यक सामग्री-
        पत्तागोभी- 2 कप (कद्दूकस किया हुआ), गाजर- 1 कप (कद्दूकस की हुई), शिमला मिर्च- 1 कद्दूकस की हुई, हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई), काली मिर्च- - 2 पिंच, अदरक और लहसुन पेस्ट- 1-2 चम्मच, कार्नफ्लोर- 4-5 टेबल स्पून, तेल- बाल तलने के लिये, हरा धनिया- बारीक कटा हुआ, नमक- स्वादानुसार

क्युरी के लिए-
        कार्नफ्लोर- 1 चम्मच, सोया सास- 1 चम्मच, विनेगर  - 1 छोटी चम्मच, चिली सास  - 1/2 - 1 छोटी चम्मच, टमाटर सास  - 2 चम्मच, प्याज- बारीक़ कटे हुये प्याज, अदरक और लहसुन पेस्ट- 1-2 चम्मच, हरी मिर्च- 1- 2 (बारीक कटी हुई), तेल - 2 चम्मच, नमक- स्वादानुसार, चीनी- 1/2 - 1 छोटी चम्मच

विधि-
मंचुरियन बाल के लिए-
       सबसे पहले पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च को कद्दुकस कर लेंगे. इसके बाद एक बर्तन 1 कटोरी पानी डालकर पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च को पानी में डाल दे. अब ५ मिनिट तक उबाल लेंगे, ताकि सब्जियां नरम हो जाये. अब ५ मिनिट के बाद सभी को एक चलनी में हाथो की सहायता से डाल देंगे ताकि पानी निकल जाये, और बचे हुए पानी के स्टाक को साइड में रख देंगे.
अब पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च में पानी ना रहे, तीनों को एक प्लेट में निकालकर इसमें कार्नफ्लोर, अदरक और लहसुन पेस्ट, कलि मिर्च, हरी मिर्च, नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे और दोनों हाथों की सहायता से पकोड़े की साइज के बाल बना लेंगे, अब एक कड़ाई में तेल लेंगे और तेल गर्म होने पर बने हुये बाल डाल देंगे, दोनों साइड से अच्छे से सुनहरी तल लेंगे... बाल तैयार है....

क्युरी के लिए-
       कड़ाई में तेल लेंगे, तेल गर्म होने पर इसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन पेस्ट डाल देंगे, और फिर बारीक़ कटे प्याज डाल देंगे और ट्रांसपरेंट होने तक प्याज को भुनेगे, प्याज होने पर इसमें टमाटर सास और सोया सास डाल देंगे.
चम्मच की सहायता से चलायेंगे जब तक उबाल आ जाय तब तक, अब एक पानी वाले स्टाक को लेंगे और इसमें कार्नफ्लोर को डाल कर चम्मच से अच्छे से हिलालेंगे और उसको कड़ाई में डाल देंगे और चम्मच से हिलाते जायेंगे ताकि उसमे गुठलिया ना पड़े, उबाल आने पर इसमें चिली सास और विनेगर को डाल देंगे अब 5मिनिट तक उबलने देंगे इसके बाद इसमें बाल डाल देंगे उसके बाद 2 मिनिट तक पका लीजिए...

       लिजिये पत्तागोभी मंचुरियन तैयार है....

मटर पोहा

आवश्यक सामग्री-
       पोहा- 2½ कप, प्याज- 2 छोटे, आलू- 1, हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच, मटर या मूंगफली के दाने-  आधी छोटी कटोरी, हरी मिर्च- 1-2, हरा धनिया- आधी छोटी कटोरी बारीक कटा हुआ, काला नमक- स्वादानुसार, सोंफ- 1/2 चम्मच, राइ- 1/2 चम्मच, नीम पत्ते- 8-9, नींबू - 1 ,तेल-  1-2 चम्मच

विधि-
       सबसे पहले मटर, मूँगफली को छील लीजिये, पोहे को पानी से धोकर गला देंगे, इसके बाद प्याज, आलू, हरी मिर्च, हरे धनिये को बारीक़ सुधार लेंगे, अब एक कड़ाई में तेल लेंगे तेल गरम होने पर इसमें राइ डालकर हरी मिर्च और नीम पत्ते डालेंगे उसके बाद प्याज होने के बाद कड़ाही मे मटर मूँगफली, आलू डाल कर ढक्कन लगा कर पकने दीजिये,  पकने के बाद सोफ डालेंगे उसके बाद हल्दी और नमक डालेंगे, अब पोहे को कड़ाई में डालेंगे और चम्मच की सहायता से हिलायेंगे, आप चाहे तो शक्कर भी डाल सकते है, अब प्लेट से ढक देंगे और 5-7 मिनिट भाप से होने देंगे... फिर गैस बंद कर देंगे और  नींबू का रस और धनिये और नमकीन सेव के साथ सर्व करेंगे...

       मटर पोहा तेयार है....

Saturday, March 7, 2015

रवा उत्तपम


आवश्यक सामग्री-
     दही- 3/4 कप, रवा (सूजी)-  1 कप, बेकिंग सोडा या इनो- ½ चम्मच, प्याज- 2-3 छोटे, टमाटर- 2-3 छोटे ,ककड़ी- 1, हरी मिर्च- 2-3, हरा धनिया- बारीक़ कटा हुआ, नमक- स्वादानुसार, तेल- 1 ½ चम्मच

विधि-
सबसे पहले दही को एक बर्तन में लेंगे, दही को अच्छे से फैट लेंगे, फिर इसमें सूजी डालकर अच्छे से चम्मच की सहायता से फेटेंगे, इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डालकर २० मिनिट के लिए रख देंगे, फिर सभी सब्जियों को प्याज, टमाटर, ककड़ी, हरी मिर्च, धनिया को बारीक़ सुधार कर रख लेंगे, अब २० मिनिट होंने के बाद उसमें सभी सब्जियों को डालकर चम्मच से हिला लेंगे, अब इसमें आवश्यकतानुसार नमक डाल देंगे, अब नानस्टिक तवा लेंगे, गैस को चालू करेंगे, इसके बाद तवे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर तेल उतना ही लगायेंगे जितनी साइज का उत्तपम बनाना हैं, इस पर उत्तपम का घोल डालकर चम्मच की सहायता से गोल कर देंगे, अब तवे के उपर प्लेट ढक देंगे ताकि उत्तपम अच्छे से हो जाये अब ५ मिनिट के पलटा बाद दोनों साइड से अच्छे से सेक लेंगे, उत्तपम तैयार है...
       उत्तपम को आप नारियल की चटनी के साथ खाइये और खिलाइए.....

Friday, January 3, 2014

मैथी के पराठे


आवश्यक सामग्री-
       आटा- 2 कप, बेसन- 1/2 कप, हरी मैथी- 250 ग्राम, हरी मिर्च- 2, अदरक- 1 इंच लम्बा टुकड़ा, अजवाइन- 1/2 छोटी चम्मच, जीरा- 1/2 छोटी चम्मच, नमक- स्वादानुसार, तेल- पराठे सेकने के लिये

विधि-
       मैथी की डंठल तोडकर साफ कर लीजिए, मैथी को साफ पानी से दो बार धोकर बारीक़ काट लें. इसी तरह हरी मिर्च और अदरक को भी साफ पानी से धो लीजिए और अब अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में बारीक़ पीसकर लें ओर साइड में रख दें. अब एक बर्तन में आटा और बेसन को छानकर निकाल लीजिए पीसी हुई अदरक और हरी मिर्च डालकर, कटी हुई मैथी, नमक, जीरा, अजवाइन और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर मिला लीजिए और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूँथ लीजिए. गूंथे हुये आटे को 15-20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए.
       अब 15-20 बाद आटे की लोई बनाकर चकले पर बेलकर गरम तवे डालकर दोनों तरफ तेल या घी लगाकर करारा कर सेंके. मैथी के पराठे तैयार है.
      गरमा-गरम पराठे आलू टमाटर की सब्जी, दही और धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइए.
       अगर आप चाहे तो मैथी को भी मिक्सी में पीसकर डाल सकते है. दोनों तरह से बना सकते हैं.
       

Tuesday, December 24, 2013

पोहा कक्लेट


आवश्यक सामग्री-
उबले आलू- 4, लाल मिर्च- 1 छोटी चम्मच, नमक- स्वादानुसार, हरी मिर्च- 2-3 बारीक़ कटी हुई, निम्बू- 1, तेल- तलने के लिए, धनियाँ- बारीक़ कटा हुआ, भीगे हुए पोहा- 1 ½ कप, ब्रेड- 2

विधि-
सबसे पहले उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लीजिये. इसके बाद 2 ब्रेड लेकर उसके छोटे-2 टुकड़े करके इसमें डाल देंगे. अब इसमें निम्बू के बीज अच्छी तरह निकाल कर इसमें डाल देंगे, फिर कटी हरी मिर्च डालकर, भीगे हुए पोहे डालकर इसके बाद नमक, लाल मिर्च और बारीक़ कटे धनियें को डालकर इस मिश्रण को हाथ से अच्छी तरह जिस तरह आटा गूंथते है वेसे मिला लेंगे.
अब दोनों हाथों में एक निम्बू आकार की गोली लेकर उसको बेलनाकार आकार देकर या आप चाहे तो गोल आकार भी दे सकते हैं. इसी तरह सारे मिश्रण के कक्लेट तैयार कर लीजिये.
अब इसे फ़्राय करेंगे. भारी तले की कढ़ाही लेकर उसमें तेल डालकर, तेल गरम होने पर एक-2 करके डाल देंगे और हल्का ब्राउन होने तक तल लेंगे. फिर इसे प्लेट में निकाल लेंगे.

पोहा कक्लेट तैयार है. गरमा-गरम पोहा कक्लेट को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइए..

ब्रेड रोल


आवश्यक सामग्री-
       उबले हुए आलू- 6-7, ब्रेड-12, लाल मिर्च- 1 छोटी चम्मच, धनियाँ पाउडर- 1 छोटी चम्मच, गरम मसाला- 1 छोटी चम्मच, अमचूर पाउडर- 1 छोटी चम्मच, हरी मिर्च- 2 बारीक़ कटी हुई, अदरक- 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ, नमक- स्वादानुसार, हरा धनियाँ- बारिक कतरा हुआ, तेल- तलने के लिए

विधि-
       उबले आलू को छीलिए और बारीक़ तोड़ लीजिये. अब कढ़ाही में एक बड़ी चम्मच तेल डालिए, तेल गरम हो जाये तो उसमें हरी मिर्च, अदरक और लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल कर भून लीजिये. आलू डाल दीजिये और अमचूर पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, रोल बनाने के लिए मसाला आलू तैयार हो गये है, गैस बंद कर दीजिये. आलू का मसाला ठंडा होने पर बेलनाकार आकार देकर रोल बना लीजिये और प्लेट में रख लीजिये.
       अब ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये. एक प्लेट में आधा कप पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर निकल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबाकर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये, अब इसके ऊपर एक बेलनाकार आलू जो आपने पहले से तैयार किये हैं रखिये और ब्रेड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाकर आलू रोल को बंद कर दीजिये. इसी तरह सारे आलू रोल एक-2 ब्रेड में डालकर तैयार करके प्लेट में लगाकर रख लीजिये.
       अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तैयार 2-3 रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये और कलछी से पलट-2 कर ब्राउन होने तक तलिए. तले हुए ब्रेड रोल को एक प्लेट में निकालिए.
       ब्रेड रोल तैयार है.... गरमा-गरम ब्रेड रोल को हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइए..

Friday, December 20, 2013

आलू का हलवा


आवश्यक सामग्री-
       आलू- 300 ग्राम, चीनी- 100 ग्राम, घी- 2 टेबल स्पून, दूध- 1 कप, किसमिस- 20-25, कटे काजू- 15-20, इलायची- 5-6 कुटी, कटे बादाम- 6-7

विधि-
       आलू को धोकर, उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छीलकर तोड़ लीजिये. कढाई में घी डालिए, गरम होने दीजिये. घी में आलू डालकर कलछी से चलाते हुए धीमी आग पर 7-8 मिनिट तक कलछी से चलाते हुए भूनिए. भुने हुए आलू में दूध और चीनी, किसमिस और काजू डाल दीजिये. इस समय आप हलवा को लगातार कलछी से चलाते रहें, 6-7 मिनिट में आलू का हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. आग बंद कर दीजिये. आलू के हलवे में इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
       आलू का हलवा तैयार है... आलू के हलवे को प्याले में निकालिए. कतरे हुये बादाम ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा-गरम आलू का हलवा परोसिये और खाइए...

Thursday, December 19, 2013

लौकी का हलवा


आवश्यक सामग्री-
      लौकी- 1 छोटी (300 ग्राम), चीनी- 100 ग्राम, दूध 1  गिलास (300 मिली.), खोया या मावा- 50 ग्राम, घी- 2 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर- 2 छोटी चम्मच, कटी हुई मेवा (काजू, बादाम, चिरोंजी)- 3-4 चम्मच

विधि-
      लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें. फिर कद्दूकस कर लें. अब एक गहरे और भारी तले वाले पैन में लौकी और चीनी को एकसाथ मिलाकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक की पानी सुख न जाए. लगातार चलाते हुए पकाये. ध्यान रखें की इतना भी न सूखे की वह पैन से चिपकाने या जलने लग जाए.
      अब खोये को मैश करके डालें और अच्छी तरह मिलाएं. फिर देसी घी डालकर 6-7 मिनिट तक भूनें. इसके बाद इसमें मावा, काजू और किशमिश डाल दीजिये और हलवे को चलाते रहें, 5-6 मिनिट में हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. गैस बंद कर दीजिये. इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिये.

      लौकी के हलवे को प्याले में निकालिए, लौकी का हलवा तैयार है. गरमा-गरम लौकी का हलवा परोसिये और खाइए....

Thursday, December 12, 2013

गाजर का हलवा


आवश्यक सामग्री-
बड़ी गाजर- 1 किलो, दूध- 1.5 लीटर, काजू- 15-20, किशमिश- 10-15, इलायची- 4-5, चीनी- 1/2 किलो, घी- 100 ग्राम

विधि-
      सबसे पहले गाजर को धोकर छीलकर कद्दूकस कर ले. फिर भारी तले के बर्तन में गाजर को डालकर उसमें दूध डाल दें और धीमी आंच पर करीब एक घंटा या दूध सुख जाने तक पकाए.
      अब चीनी मिलाये लगातार चलाये जब तक चीनी मिल न जाये. चीनी का पूरा पानी सूखने पर घी मिलाये और फिर काजू को बारीक़ काटकर डाले, किशमिश और इलायची को बारीक़ पीस कर डालें और फिर 5-10 भून लें. गैस बंद कर दें.
      गाजर का हलवा तैयार है... इसे आप गरम या ठंडा दोनों तरह से खा सकते है.....

पनीर की टिक्की


आवश्यक सामग्री-
      पनीर- 200 ग्राम मेश किया हुआ, आलू- 100 ग्राम छिला और उबला हुआ, सिंघाड़े का आटा- 1/4 कप, सेंधा नमक- स्वादानुसार, काली मिर्च- 1/4 टी स्पून पीसी हुई, हरी मिर्च- 2-3 बारीक़ कटी हुई, धनियाँ- बारीक़ कतरा हुआ

विधि-
      आलू को कसकर पनीर, सिंघाड़े का आटा, नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और धनियाँ मिलकर अच्छी तरह मेश कर लें और अपने हाथों में चिकनाई लगाकर टिक्कियाँ बना लें.
      अब एक नान स्टिक फ्राइंगपेन में थोड़ा घी डालें और माध्यम आंच पर टिक्कियाँ को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक भुन लें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा और घी डाल लें.
     पनीर की टिक्की तैयार है. हरे धनिये की चटनी, दही या फिर इमली की चातकी के साथ गरम-2 सर्व करें.

शाही वेज बिरयानी


आवश्यक सामग्री-
      चावल- 2 कप, आलू- 2 छिले और कटे हुए, उबले हरे मटर- 100 ग्राम, गाजर-1, प्याज- 1-2 बारीक़ कटे हुए, अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1/2 चम्मच, टमाटर- 1 बारीक़ कटा हुआ, हरी मिर्च- 4-5 कटी हुई, फूलगोभी- 2-4 कटी हुई, घी या तेल- 2 बड़े चम्मच, लोंग- 2, इलायची- 2, दालचीनी- 1 टुकड़ा, जायफल, गरम मसाला- 1/2 चम्मच, नमक- स्वादानुसार, धनियाँ- बारीक़ कतरा हुआ, पानी-  3 कप

विधि-
      1 पेन में घी गरम करें, उसमे जीरा चटकाएं, अब उसमें लोंग, इलायची, दालचीनी, जायफल डाल दें. अब हरी मिर्च डालें, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट भून लें. प्याज डालकर और फिर टमाटर डालकर भुन लें.
      अब प्याज हल्का गुलाबी होने पर अब सब्जियां डालकर 5-6 मिनिट तक भुन लें. अब सब्जी भूनने पर उसमें चावल डालकर धीरे-धीरे चलाते हुए भुन लें. जिससे चावल टूटे नहीं. हलके भूनने के बाद उसमें 3 कप पानी डाल दे और नमक स्वादानुसार अंदाज़ से डालें और हलकी आंच पर 15 से 20 मिनिट तक बनने दें. आंच से उतारने के 1-2 मिनिट पहले उसमें पनीर डाल दे और गैस बंद कर दें.

      चावल ढंका ही रहने दें और सर्व करने से पहले उसमें गरम मसाला और हरा धनियाँ डाल दें.

Wednesday, December 4, 2013

आलू के पराठे


आवश्यक सामग्री-
गेहूं का आटा – 5 कप, तेल- 1 टेबल स्पून, नमक

भरावन के लिए-
तेल- 1/2 टेबल स्पून, आलू- 8-9, हिंग- 1 पिंच, राइ- 1/2 छोटी चम्मच, जीरा- 1/2 छोटी चम्मच, प्याज- 1-2 बारीक़ कतरे हुए (यदि आप चाहे तो), हरी मिर्च- 2-3, धनियाँ पाउडर- 1 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच, गरम मसाला- 1/2 छोटी चम्मच, अमचूर पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच, अदरक- 1 इंच टुकड़ा, हरा धनियाँ- बारीक़ कतरा हुआ, नमक- स्वादानुसार, तेल- आवश्यकतानुसार

विधि-
      आलू को उबालते है, कुकर में आलू और एक गिलास पानी डालकर गैस पर रखिये और एक सीटी तेज आंच में लेने के बाद आंच धीमी करके 2-3 सीटी धीमी आंच पर ले लीजिये. फिर गैस बंद कीजिये और कुकर का प्रेशर ख़तम होने के बाद कुकर से आलू को निकाल लीजिये.
      अब आटा गूंथते है आटे को किसी बड़े बर्तन में छान लीजिये फिर इसमें तेल का मोयन और नमक डालकर मिला लीजिये और पानी की सहायता से नरम आटा गूँथ लीजिये. अब गूंथने के बाद आटे को 10-15 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिये.
      अब उबले हुए आलू को ठंडा करके छीलिए और बारीक़ मेश कर लीजिये इसमें नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचुर पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिला लीजिये अब एक भारी तले की कड़ाई में तेल डालकर, तेल गरम होने पर हिंग, राइ, जीरा भूनने के बाद हरी मिर्च डालकर बारीक़ कटे प्याज को डाल और हल्का ब्राउन होने तक धीमी आंच पर भुन लीजिये जो आलू का मिला हुआ मसाला रखा है उसे इसमें डालकर अच्छे से मिला लीजिये और फिर बारीक कतरा हुआ धनियाँ डालकर 2-3 मिनिट तक धीमी आंच पर होने दे. और फिर ठंडा होने के लिए प्लेट में निकाल लिजीये.
      अब ठंडा होने पर निम्बू से थोड़े बड़े आकार की गोलियां बना लीजिये इसी तरह गुंथे हुए आटे की को अच्छे से करके उसकी भी लोइया बना लीजिये. अब प्रत्येक लोई को बेलन की सहायता से बेलिए और बेले गये पराठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर लगाइए और उसमे आलू के गोलियां रखकर. पराठे को चारो और से उठाकर बंद कर दीजिये. उंगलियों से दबाकर चपटा कर लीजिये. उसे बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुए थोड़ा सा बड़ा बेल लीजिये और गैस पर तवा रखिये, तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइए और बेला हुआ पराठा गरम तवे पर डालिए, पराठा निचे से सिकने पर पलटिये, दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की और तेल लगाइए और पराठे को पलट कर दूसरी और भी तेल लगाइए. चम्मच से चारों और हल्का दबाव देते हुए पराठे को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन होने तक सेकिये. इसी तरह से सभी पराठे सेक लीजिये. पराठे तैयार है..
      पराठे को हरे धनिये की चटनी या दही के साथ परोसिये और खाइए..

Monday, December 2, 2013

छोले भटूरे


आवश्यक सामग्री-
भटूरे के लिए-
      मैदा- 3 कप, सूजी (रवा)- 1/2 कप, दही- 1/2 कप, नमक- स्वादानुसार, बेकिंग सोडा- 1 छोटी चम्मच, तेल- तलने के लिए
विधि-
      मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छानकर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइए, 2 टेबल स्पून तेल, नमक, दही,  बेकिंग सोडा इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, गुनगुने पानी से नरम आटा गुंथ लीजिये.
      अब गुंथे हुए आटे को 2 घंटे के लिए रख लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
      गुंथे हुए आटे से थोड़ा सा आटा एक निम्बू के बराबर आटा निकालिए. लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिए, लेकिन यह पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है. पूरी को गरम तेल में डालिए, कलछी से दबाकर फुलाइए, दोनों और पलटकर हल्का ब्राउन होने तक तलिए. एक प्लेट में पेपर नेपकिन बिछाइये, तले भटूरे निकालकर प्लेट में रखिये. सारे भटूरे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
      भटूरे तैयार हैं, छोले, अचार और हरे धनिये की चटनी के साथ गरमा गरम भटूरे परोसिये और खाइए....

आवश्यक सामग्री-
छोले के लिए-
      सफेद चना (काबुली चना)- 2 1/2 कप, बेकिंग सोडा- 1/2 छोटी चम्मच, टी बैग- 2 टी बेग, टमाटर- 4-5, हरी मिर्च- 3, अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच, तेल- 3 टेबल स्पून, जीरा- 1/2 छोटी चम्मच, हिंग- 2 पिंच, धनियाँ पाउडर- 2 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चम्मच, नमक- स्वादानुसार, हरा धनियाँ-  बारीक़ कतरा हुआ
विधि-
      चनों को रातभर पानी में भीगने रख दीजिये. पानी से निकालकर चनों को धोकर, कुकर में डालिए, एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये और टी बैग भी दाल दीजिये. कुकर बंद करे और गैस पर उबालने के लिए रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और 2-3 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बंद कर दीजिये और प्रेसर खत्म होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये. तब तक हम मसाला तैयार कर लेते है.
      अब टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी में बारीक़ पीस लें. कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे. हिंग, जीरा भूनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये. चम्मचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भुने तब तक की मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाली आ जाने दीजिये.
      अब कुकर खोलिए और टी बैग चने से निकालकर फेंक दीजिये. चनो को इस मसाले की तरी में मिलाकर अच्छी तरह चम्मच से चलाये. यदि आपको छोले अधिक गाढे लग रहे है, तो आप उसमे आवश्कतानुसार पानी मिला लीजिये, उबल आने के बाद 2-3 मिनिट तक पकने दीजिये. गैस बंद कर दीजिये. गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये. आपके छोले तैयार है.
      छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियाँ ऊपर से डालकर सजाइए. गरमा गरम छोल भटूरे और चावल के साथ परोसिये और खाइए....

Friday, November 29, 2013

साबूदाने की खिचड़ी


आवश्यक सामग्री-
      साबूदाना- 1 कटोरी (बारीक़ वाला), घी या तेल- 2 चम्मच, जीरा – 1/2 छोटी चम्मच, हरी मिर्च- 2-3 बारीक़ कटी हुई, नीम- 6-7 पत्ते, मूंगफली के दाने- 1/2 कटोरी, आलू- 1 उबला हुआ, सेंधा नमक- स्वादानुसार, हरा धनियाँ- बारीक़ कतरा हुआ, निम्बू- 1

विधि-
      साबूदाने को धोकर 1 घंटे के लिए पानी में भीगने दीजिये. भीगने के बाद अतिरिक्त पानी निकल दीजिये. यदि आप बड़ा साबूदाना प्रयोग कर रहे हैं तो इसे कम से कम 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखे.
      आलू को उबालकर छीलकर छोटे-2 टुकड़े में तोड़ लीजिये और फिर मूंगफली को भुनकर, उसका छिलका उतारकर मोटा-2 कूट लीजिये.
अब कड़ाई में तेल या घी डालकर गरम कीजिये जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हरी मिर्च, मीठा नीम डाल दीजिये, फिर आलू भी मिला दीजिये 2-3 मिनिट तक आलू को तलकर फिर साबूदाने का सारा पानी निकाल कर उसे भी मिला दीजिये और अच्छे से कलछी से चलाते हुए 2 मिनिट तक भूनिए. अब नमक डालकर और थोड़ा सा पानी छिडक दीजिये. धीमी गैस पर ढककर 8-9 मिनिट के तक पकाइए. कड़ाई को गैस से उतार लीजिये.
साबूदाना खिचड़ी तैयार है. प्लेट में निकालिए और हरे धनिये से सजा के ऊपर से निम्बू का रस डालकर खाइए और खिलाइए...

साबूदाना बड़ा


आवश्यक सामग्री-
      साबूदाना- 1 कप, उबले आलू- 4, मूंगफली के दाने- 1/2 कप, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, अदरक पेस्ट, हरा धनियाँ- बारीक़ कतरा हुआ, नमक- स्वादानुसार, तेल- तलने के लिए

विधि-
      साबूदाने को धोकर 2 घंटे तक भिगो दीजिये. फिर एक तरफ मूंगफली के दाने जो की भुने हुए हो, छिलका उतरा हुए हो उनको दरदरा पीस लीजिये.
      अब उबले हुए आलू को बारीक़ चाकू से कर ले और भीगे हुए साबूदाने से पानी अच्छी तरह से निकाल ले ध्यान रहे साबूदाने में पानी न रहे और उसमे मूंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, हरा धनियाँ और नमक अच्छी तरफ मिला लीजिये साबूदाना बड़ा बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
      निम्बू आकार के गोले बनाकर उसे दोनों हाथो में लेकर चपटा कर ले और इसी तरह तैयार मिश्रण के बाकी बड़े बना ले.
      अब कड़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये और उसमे हाथों से बनाया गया बड़ा गरम तेल में डालिए. धीरे-2 3-4 बड़े कड़ाई में डालिए और साबूदाना बड़ों को पलट-2 कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाने बड़े प्लेट में नेपकिन पर निकल लीजिये.
साबूदाना बड़ा तैयार है.... गरमा-गरम साबूदाने बड़े हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइए....

गुलाब जामुन


आवश्यक सामग्री-
खोया/मावा- 3/4 कप, पनीर- 1/4 कप, मैदा 1 बड़ा चम्मच, मीठा सोडा- 1 चुटकी, पानी- 1 गिलास, चीनी- 1 गिलास, इलायची पाउडर- 1 चुटकी, केसर- 5-6 टुकड़े, तलने के लिए- घी

विधि-
      एक बर्तन में मावे और पनीर को कद्दूकस कर ले और हाथो से अच्छी तरह मिला ले. अब इस मिश्रण में मैदा और मीठा सोडा मिलाये. एक बार फिर से सभी सामग्री को एकसार करके हल्के हाथो से मसलते हुए मिलाये और आटे की तरह गूँथ ले.
      फिर इसकी छोटी-2 लोईया तोड़ते हुए हथेली के बीच दबाते हुए छोटे-2 गोले बना ले. याद रखिये की गोले बनाते समय गोलों की उपरी परत पर कोई फटी हुई दरार नहीं दिखाई दे और ऊपरी परत बिलकुल एकसार चिकनी हो.
      अब सारे गोले बनाकर प्लेट में रखते जाइये. कड़ाई में घी गरम करिए याद रखिये की यह ज्यादा गरम नही हो. गैस की आंच मंदी करते हुए सारे गोले तल ले और जितना हो सके तलते हुए गोलों पर चम्मच कम से कम छुए. हो सके तो दोनों तरफ से कपड़े से पकड़कर कड़ाई के घी को हिलाए. सारे गोले गहरे सुनहरे तलकर प्लेट में नेपकिन पर रखते जाये इससे अतिरिक्त घी निकल जायेगा.

चाशनी के लिए-
      गैस पर एक बर्तन में चीनी, पानी, इलायची, केसर सब डालकर उबल जाये और चीनी पानी में घुल जाये उसके बाद 1-2 मिनिट तक और पकाइए. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकाए. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिये, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिए. आधा तार की चाशनी यानि की तार बहुत ही कम दुरी तक बने, चाशनी को ठंडा करके, छान लीजिये.
      अब तले हुए गुलाब जामुन को तैयार की गई चाशनी में डालकर 1-2 घंटे के लिए रख दे ताकि गुलाब जामुन चाशनी सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायेंगे....
चाहें तो आप तलने के लिए घी की जगह रिफाइंड तेल का भी उपयोग कर सकते है.
गुलाब जामुन तैयार है, गुलाब जामुन को खाते समय गरम करके सर्व करे....

Thursday, November 28, 2013

खांडवी


आवश्यक सामग्री-
बेसन- 1 कप, दही- 1 कप, पानी- 2 कप, हल्दी- 1/4 छोटी चम्मच, अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच, नमक- स्वादानुसार, तेल- 1 टेबल स्पून, राई- 1 छोटी चम्मच, हरी मिर्च- 2 बारीक़ कटी हुई, हरा धनियाँ- बारीक़ कतरा हुआ, कच्चा नारियल- कद्दूकस किया हुआ, तिल्ली- 1 छोटी चम्मच

विधि-
      सबसे पहले दही को फेट लीजिये. एक बर्तन में दही और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये. इस घोल में पानी, हल्दी, अदरक का पेस्ट और नमक दाल दीजिये, चम्मचे से अच्छी तरह मिला दीजिये (घोल में गुठलिया नही पड़नी चाहिए).
      घोल को किसी भारी तले के बर्तन में डाल दीजिये. बर्तन को गैस पर रखिये और चम्मच से घोल को चलाते हुए खांडवी को पकाइए. आप देखेंगे की बेसन का घोल गाढ़ा हो रहा है. गैस धीमी आंच कर दीजिये और घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 8-9 मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा. इससे ज्यादा उबालेंगे तो घोल और ज्यादा गाढ़ा हो जायेगा जिससे खांडवी की परत पतली नही बनेगी.
           मिश्रण की मात्रा के अनुसार 2-3 थालियाँ या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खांडवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला-2 फेला दीजिये.
      8-10 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इसी जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चोडी पट्टीयां में कट लीजिये और इन पट्टीयां का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
      अब छोटी कड़ाई में डालकर गरम तेल कीजिये, गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़-2 कर भुन जाये  तब इसमें कडी पत्ता और हरी मिर्च, तिल्ली डालिए और हल्का ब्राउन होने तक भुन लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से प्रत्येक खांडवी के ऊपर डाल दीजिये.
                खांडवी को प्लेट में लगाइए. नारियल और हरे धनिये को खांडवी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये. खांडवी तैयार है. खांडवी को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइए....